उत्तर प्रदेश

श्रावण के अंतिम सोमवार पर पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था, SP ने नीलकंठेश्वर मंदिर और कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण

 

 

ललितपुर। श्रावण मास के अंतिम सोमवार एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने थाना पाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नीलकंठेश्वर मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण किया।

 

इस दौरान एसपी ने मंदिर और यात्रा मार्ग पर ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की चेकिंग कर उनकी सतर्कता एवं व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार और कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जाए। पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!