उत्तर प्रदेश

तालबेहट कोतवाली क्षेत्र स्थित शहजाद बांध में मंगलवार सुबह एक महिला का शव उतराता मिला

ललितपुर के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र स्थित शहजाद बांध में मंगलवार सुबह एक महिला का शव उतराता मिला। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

 

घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बांध में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। तेरई फाटक चौकी इंचार्ज शिवजीत सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।

 

मृतक महिला की पहचान रामपुर मजरा बड़ाहार निवासी लक्ष्मी पत्नी नंदराम सहरिया (उम्र करीब 21 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

 

तालबेहट कोतवाली प्रभारी अशोक वर्मा ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!