उत्तर प्रदेश
कस्बा बांसी में भटकता मिला जम्मू निवासी युवक, पहचान की अपील
ललितपुर। कस्बा बांसी में एक युवक भटकते हुए मिला है। युवक अपना नाम मोहित और निवासी जम्मू बता रहा है। युवक के परिजनों से संपर्क करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव करने के बजाय कॉल काट दी जा रही है।
मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवक की पहचान उसके परिजनों तक पहुंचाने की अपील की है। यदि कोई व्यक्ति युवक को पहचानता हो या उसके परिवार के संबंध में जानकारी रखता हो, तो कृपया संबंधित लोगों तक सूचना पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि युवक को उसके परिजनों से मिलाया जा सके।




