उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर एसपी ने शहर में किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

 

ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण कर पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुमेरा तालाब पहुंचकर भुजरिया विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने नगर क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उनकी समस्याओं व सुझावों की जानकारी ली। एसपी ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त करते हुए कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सुमेरा तालाब पहुंचे, जहां उन्होंने भुजरिया विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल लगातार भ्रमणशील रहे और हर गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!