उत्तर प्रदेश
रक्षाबंधन पर सहरिया बस्ती पहुंची पुलिस, बच्चों व महिलाओं को बांटी मिठाई
ललितपुर। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए पाली क्षेत्र की सहरिया बस्ती में पहुंचकर बच्चों और महिलाओं के साथ खुशियां साझा कीं। क्षेत्राधिकारी पाली राजेश कुमार श्रीवास्तव और थाना प्रभारी पाली दीपक कुमार ने ग्राम राजगढ़ स्थित सहरिया बस्ती में बच्चों एवं महिलाओं को मिठाई वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधिकारियों के इस पहल से बस्ती के लोगों में खुशी का माहौल नजर आया।




