उत्तर प्रदेश
पुलिया के तेज बहाव से पिपरा–मनपुरा मार्ग बंद, आवागमन रोकने की अपील
ललितपुर। जखौरा क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते पिपरा से मनपुरा होते हुए जखौरा–तालबेहट मार्ग पर पहुंचने वाला रास्ता पुलिया पर तेज पानी के बहाव के कारण पूरी तरह बंद हो गया है। पानी का बहाव तेज होने से इस मार्ग पर आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने राहगीरों से सावधानी बरतते हुए इस मार्ग से न जाने की अपील की है। प्रशासन से भी मौके पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की गई है।




