उत्तर प्रदेश
प्यासा गांव में राम जानकी मंदिर में चोरी , चांदी के मुकुट व छत्र चोरी कर ले गए अज्ञात चोर
ललितपुर जिले के ग्राम प्यासा में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने राम जानकी मंदिर के ताले तोड़कर , भगवान राम लक्ष्मण और सीता के चांदी के मुकुट और छत चोरी कर लिए ,शुक्रवार की सुबह जब लोग मंदिर पूजा करने गए तो मंदिर के ताले टूटे देखे तो चोरी होने की जानकारी मिली , ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मड़ावरा पुलिस को दी है ।




