उत्तर प्रदेश
बरगद का पेड़ गिरने से नाराहट-गोना मार्ग बंद
ललितपुर। नाराहट से गोना जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार को विशाल बरगद का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुकने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




