उत्तर प्रदेश
नाराहट-महरौनी मार्ग पर चक्र नाला उफान पर, पुल के ऊपर से बह रहा पानी
ललितपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते नाराहट-महरौनी मार्ग पर स्थित चक्र नाला उफान पर आ गया है। नाले के ऊपर बने रास्ते से करीब 2 से 3 फीट पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है।
पानी का बहाव बढ़ने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा पैदा हो गया है।




