सिलगन रेलवे अंडर ब्रिज में ट्रक खराब, दो घंटे से मार्ग अवरुद्ध, रात 12 बजे तक मार्ग अवरुद्ध, दोनों ओर वाहनों को लगी लाइन
ललितपुर राजघाट मार्ग पर स्थित सिलगन रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे शुइरवार रात 10 बजे ट्रक खराब हो गया, जिसके चलते मार्ग जाम हो गया और वाहनों की दोनों ओर लाइन लग गई, वहीं रात 12 बजे तक ट्रक को
ठीक नहीं किया जा सका था, वहीं यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई, जाम की चलते वाहनों को दूसरे रास्ते से जाने के लिए बोला गया।
ललितपुर मुख्यालय से चार किलोमीटर दूर स्थित राजघाट मार्ग पर सिलगन रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे
राजघाट की ओर जा रहा ट्रक रात 10 बजे खराब हो गया, जिसके चलते मार्ग अवरुद्व हो गया। वहीं ट्रक को ठीक कराए जाने के लिए मिस्त्रियों को बुलाया गया, रात 12 बजे बजे तक
ट्रक ठीक नहीं हो सका, ट्रक के चलते दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। वहीं यातायात प्रभारी निरीक्षक आलोक तिवारी ने बताया कि ट्रक को जल्द वहां से हटाया जा रहा है।




