उत्तर प्रदेश

अम्बेडकर चौराहे के पास मजदूर से मारपीट, नुकीली चीज से हमला करने का आरोप

थाना कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर स्थित अम्बेडकर चौराहे के पास मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर गाली-गलौज, नुकीली चीज से हमला करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायती पत्र के अनुसार, जुगपुरा निवासी बब्लू पुत्र फुलू अहिरवार ने बताया कि वह 2 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे मजदूरी करके अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अम्बेडकर चौराहा, नेहरू नगर के पास पहले से खड़े जुगपुरा निवासी महेन्द्र अहिरवार पुत्र समरथ ने उसे रोक लिया। आरोप है कि महेन्द्र ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। जब बब्लू ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने कथित तौर पर नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!