उत्तर प्रदेश
खेत पर चारा काटते समय सर्प ने डसा, युवक की मौत
ललितपुर। नाराहट कस्बा निवासी 33 वर्षीय रामकिशोर पुत्र स्व. जुगल अहिरवार की सर्पदंश से मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह खेत पर चारा काट रहा था, तभी जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विरधा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामकिशोर खेती-किसानी के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




