उत्तर प्रदेश
ललितपुर एएसपी बोले सागर पुलिस मीडिया में भ्रामक तत्व कर रही पेश
सागर शराब कांड मामला
सागर शराब काण्ड से ललितपुर का नहीं कोई कनैक्शन, सागर पुलिस को साक्ष्य मिले हो तो करें शेयर
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बण्डा तहसील अंतर्गत गूगराखुर्द, नौराज सहित 10 गांव में नकली शराब पीने से हुई 22 लोगों की मौत व 150 से अधिक लोगों के बीमार पडऩे के मामले में सागर पुलिस अधीक्षक द्वारा रविवार को दिए गए बयान कि शराब का कनैक्शन ललितपुर से है, इस बयान के बाद ललितपुर प्रशासन में हडक़म्प मच गया है और सागर एसपी के बयान के 30 घंटे बाद सोमवार की शाम ललितपुर अपर पुलिस अधीक्षक ने सागर पुलिस से जबाब मांगा है कि अगर सागर पुलिस की जांच में ललितपुर से संबंधित कोई तत्व प्रकाश में आया है तो उसे ललितपुर पुलिस के साथ भी शेयर करना चाहिए।




