उत्तर प्रदेश

PLAY STORE पर फर्जी एप्लीकेशन बना कर करते थे ठगी, ललितपुर पुलिस ने किया खुलासा

 

*साइबर क्राइम थाना ललितपुर की टीम द्वारा फर्जी कॉल सेंन्टर संचालित कर “Nokia Securites” नामक फर्जी एप्लीकेशन / वेबसाइट के माध्मय से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराकर धन कई गुना करने का लालच देकर करोड़ो रूपये की धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर , गिरोह के मास्टर माइंड सहित 13 नफर अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार ।*

 

*अभियुक्तगणों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त 07 आईफोन , 16 एंड्राइट मोबाइल फोन , 15 कीपैड , 18 डेस्कटॉप कम्प्यूटर, 01 अदद लैपटॉप , 02 जियो वाईफाई राउटर तथा अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित एक अदद ब्रेजा कार व एक अदद थार कार को किया गया बरामद ।*

 

श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देशन में, श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री कालू सिंह के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *साइबर क्राइम थाना ललितपुर द्वारा मु0अ0सं0 27/2026 धारा 318(4), 61(2) BNS एवं 66-D IT Act से संबंधित अभियोग में अन्तर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह के 13 अभियुक्तों को जनपद इंदौर, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है ।*

 

*घटना का संक्षिप्त विवरणः* वादी मुकदमा द्वारा साइबर क्राइम थाना ललितपुर पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि साइबर अपराधियों द्वारा शेयर मार्केट में अधिक लाभ दिलाने के नाम पर Nokia Securites नामक ऐप डाउनलोड कराकर 70,000/- रुपये धोखाधड़ी कर लिया गया है ।

 

*सूचना पर साइबर क्राइम थाना ललितपुर पर मु0अ0सं0 27/2026 धारा 318(4), 61(2) BNS एवं 66-D IT Act में अभियोग पंजीकृत कर, प्रकरण की गहतना से विवेचना की गई । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में एक अंतरराज्यीय संगठित साइबर गिरोह के 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो फर्जी वेबसाइट एवं ऐप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग एवं स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर साइबर ठगी कर रहे थे। अभियुक्तों द्वारा पीड़ितों को फर्जी वेबसाइट/ऐप पर निवेश की धनराशि एवं अत्यधिक मुनाफा प्रदर्शित किया जाता था। पीड़ित द्वारा धनराशि निकालने का प्रयास करने पर टैक्स एवं अन्य शुल्क के नाम पर पुनः धनराशि जमा कराकर ठगी की जाती थी। मौके से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में मुकदमे से संबंधित पीड़ितों का डाटा एवं अन्य डिजिटल सामग्री भी उपलब्ध पाई गई।*

 

प्रारम्भिक तकनीकी / डिजिटल जांच में अभियुक्तों के पास से लगभग 6,357 संभावित पीड़ितों से संबंधित डाटा प्राप्त हुआ है । गिरोह द्वारा अलग-अलग सदस्यों के माध्यम से वेबसाइट डिजाइन कराकर , कॉलिंग , फर्जी सिम एवं बैंक खातों की व्यवस्था तथा ठगी की धनराशि निकालने का कार्य किया जाता था । इनके द्वारा प्रयोग किये जा रहे मोबाइल में बरामद सिम फर्जी पायी गये है एवं जो भिन्न भिन्न बैंक खातों से लिंक है ताकि जब मुकदमे लिखे तो उन लोगों के खिलाफ लिखे जो वास्तव में सिम और बैंक खातों के मालिक है I प्रारंभिक स्तर की जांच में लगभग 600 Mule बैंक खाते प्राप्त हुए है , जिनमें अभियुक्त द्वारा ठगी की रकम इकट्ठा की गई और डिजिटल करेंसी एवं अन्य माध्यमों से ठगी का पैसा घुमाते हुए करोड़ों का लाभ कमाया गया I इनके द्वारा जनपद ललितपुर में वर्ष 2025 में भी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कराकर अधिक लाभ दिलाने का लालच देकर 11 लाख रू0 की ठगी भी की गई जिसके संबंध में साइबर क्राइम थाना ललितपुर में मु0अ0सं0- 26/2025 दर्ज है I एंव अन्य राज्यों में मुकदमे पंजीकृत हैं जिनका पता लगाया जा रहा है

 

*अपराध करने का तरीकाः* अभियुक्तगण द्वारा आपस में मिलकर संगठित रूप से फर्जी “Nokia Securities” नाम की वेबसाइट/ऐप का संचालन कर लोगों को निवेश पर अधिक लाभ का लालच देकर विश्वास में लिया जाता था तथा स्वयं को अलग-अलग नामों से एडवाइजर, हेड एवं असिस्टेंट एडवाइजर बताकर मोबाइल फोन/व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जाता था। अभियुक्तगण द्वारा फर्जी ऐप/वेबसाइट पर निवेश की धनराशि एवं लाभ का फर्जी बैलेंस प्रदर्शित कर लोगों को अधिक धनराशि निवेश करने के लिए प्रेरित किया जाता था तथा धनराशि निकालने पर टैक्स/अन्य शुल्क के नाम पर अतिरिक्त धनराशि जमा करायी जाती थी। कॉलिंग करने वाले अभियुक्त ग्राहकों को झांसे में लेकर उनकी जानकारी गिरोह के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराते थे, जो विभिन्न बैंक खातों में धनराशि जमा कराने के लिए निर्देशित करते थे। अभियुक्तगण द्वारा फर्जी सिम एवं बैंक खातों का प्रयोग कर ठगी की धनराशि का लेन-देन किया जाता था ।

 

*पूछताछ का विवरणः* पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग आपस में मिलकर फर्जी वेबसाइट/ऐप तैयार कराकर उनका संचालन करते थे तथा लोगों को कॉल करके शेयर मार्केट में कई गुना लाभ का लालच दिखाकर धनराशि निवेश कराने के लिए प्रेरित करते थे । गिरोह में अलग-अलग व्यक्तियों को अलग-अलग कार्य सौंपे गये थे। कुछ व्यक्ति फर्जी वेबसाइट/ऐप के संचालन एवं तकनीकी कार्य देखते थे, कुछ व्यक्ति अलग-अलग नामों से ग्राहकों को कॉल करके उन्हें निवेश के लिए तैयार करते थे तथा अन्य सदस्य बैंक खातों, फर्जी सिम एवं ठगी की धनराशि के प्रबंधन का कार्य करते थे । ग्राहकों को विश्वास में लेने के लिए फर्जी स्क्रीनशॉट , फर्जी बैलेंस एवं फर्जी लेजर आदि का प्रयोग करते थे । इस प्रकार से हम लोग धन अर्जित कर ऐशो आराम करते थे । साहब हमसे गलती हो गई है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः*

01.राज गिरि गोस्वामी पुत्र कमलेश गिरि गोस्वामी, निवासी ग्राम भोगोर, थाना सुजालपुर, जनपद शाजापुर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष।

02.दीपक राजपूत पुत्र जगदीश सिंह राजपूत, निवासी ग्राम जावड़िया घरवास, थाना कालापीपल, जनपद शाजापुर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 22 वर्ष।

03.रविन्द्र पाल पुत्र जगदीश पाल, निवासी सारंगपुर, थाना सारंगपुर, जनपद राजगढ़, मध्य प्रदेश।

04.दीपक राजपूत उर्फ दीपक ठाकुर पुत्र रघुवीर सिंह राजपूत, निवासी ग्राम जावड़िया घरवास, थाना कालापीपल, जनपद शाजापुर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 22 वर्ष।

05.राज यादव पुत्र अवधेश प्रताप यादव, निवासी ग्राम कठऊपहाड़ी, थाना सेन्दरी, जनपद निवाड़ी, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष।

06.लक्ष्मी राजपूत पुत्री रणधीर सिंह राजपूत, निवासी ग्राम रोसला, थाना कालापीपल, जनपद शाजापुर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 22 वर्ष।

07.सूरज धाकड़ पुत्र नरेश धाकड़, निवासी बैराढ़, थाना बैराढ़, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश।

08.सुरेन्द्र राजपूत पुत्र गुरूबख्श राजपूत, निवासी ग्राम पिपलोद, थाना शुजालपुर सिटी, जनपद शाजापुर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष।

09.प्रदीप धाकड़ पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम हिम्मतगढ़, थाना सुभाषपुरा, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 30 वर्ष।

10.अरुण लोधी पुत्र इमरत लाल लोधी, निवासी ग्राम मामोनी, थाना करेरा, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 28 वर्ष।

11.विष्णु प्रसाद पुत्र मोती लाल जी, निवासी थाना बाणगंगा, जनपद इंदौर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 29 वर्ष।

12.छाया शाकले पुत्री रमेश शाकले, निवासी ग्राम कोहड़द, थाना बोरगांव, जनपद खंडवा, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 29 वर्ष।

13.आकाश धाकड़ पुत्र धनीराम धाकड़, निवासी ग्राम जमको, थाना सिरसौद, जनपद शिवपुरी, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष।

 

*बरामदगी का विवरणः*

 31 एंड्रॉयड एवं की-पैड मोबाइल फोन

 07 एप्पल आई-फोन

 18 डेस्कटॉप कम्प्यूटर

18 अदद मॉनिटर

18 अदद CPU

17 अदद की-बोर्ड

 01 लैपटॉप

 02 जियो कम्पनी के वाईफाई राउटर मय रिसीवर

एक महिन्द्रा थार कार

एक ब्रेजा कार

 अन्य डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं साइबर अपराध से संबंधित डाटा।

 

 

इसके अतिरिक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध मु0अ0सं0 333/2025 थाना शुजालपुर मंडी, जनपद शाजापुर, मध्य प्रदेश में भी अभियोग पंजीकृत होना प्रकाश में आया है।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः*

1. निरीक्षक श्री शावेज़ खान, प्रभारी साइबर क्राइम थाना ललितपुर।

2. निरीक्षक श्री मुनेश भारती, प्रभारी साइबर क्राइम सेल, ललितपुर।

3. उ0नि0 श्री राहुल यादव।

4. उ0नि0 श्री सत्येन्द्र कुमार राय।

5. उ0नि0 श्री अजहर इसरत।

6.कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी विवेक मिश्रा

7. आरक्षी अनिल।

8. आरक्षी महिपाल ।

9. आरक्षी पवन यादव।

10. म0का0 पूजा।

11. म0का0 सीमा देवी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!