उत्तर प्रदेश
पति पर दूसरी महिला से संबंध, सास पर देह व्यापार के लिए दबाव का आरोप
ललितपुर। तालबेहट कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से संबंध रखने और सास पर दूसरे पुरुषों के साथ संबंध बनाने व देह व्यापार के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर पति और सास उसकी पिटाई करते थे। सास पर खाने में नशीली दवा मिलाकर अनैतिक गतिविधियों में धकेलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर तालबेहट पुलिस ने पति और सास के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2) व 123 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




