उत्तर प्रदेश
जिले में लगभग 440 स्थानों पर सजते है दुर्गा पंडाल, नौ दिन मां की आराधना में जुटेंगे भक्त
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक जिले के सभी थाना कोतवाली क्षेत्र में 440 स्थानों पर परंपरागत दुर्गा पंडाल सजते हैं। इसमें कोतवाली सदर क्षेत्र में 133, थाना जाखलौन क्षेत्र में 20, थाना जखौरा क्षेत्र में 36, थाना पाली क्षेत्र में 14, थाना नाराहट क्षेत्र में 25, थाना बालाबेहट क्षेत्र में 13 दुर्गा पंडाल सजते हैं। इसके साथ कोतवाली महरौनी क्षेत्र में 36, थाना बानपुर क्षेत्र में 23, थाना सौजना क्षेत्र में 12, मड़ावरा थाना क्षेत्र में 37, थाना मदनपुर क्षेत्र में आठ, थाना गिरार क्षेत्र में छह, तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में 43, थाना बार क्षेत्र में 22 और थाना पूराकलां क्षेत्र में 12 स्थानों पर परंपरागत रूप से दुर्गा माता की प्रतिमा रखकर पंडाल सजाए जाते हैं।




