उत्तर प्रदेश
अवैध बंदूक और दो कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
ललितपुर। तालबेहट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिदरा के पास से राहुल राजपूत और हरी सिंह निवासी कड़ेसराबांसी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध 12 बोर की बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की गई।



