उत्तर प्रदेश
गनगौरा में घर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गनगौरा में घर के बाहर खड़ी टीवीएस अपाचे बाइक चोरी हो गई। केहर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह के अनुसार, 15-16 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब दो बजे दूसरी अपाचे बाइक से आए तीन अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक यूपी 94 एई 0513 चोरी कर ले गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



