उत्तर प्रदेश

खेत में बेहोश मिला किसान, मेडिकल कॉलेज में मौत

 

 

ललितपुर। जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लागौन में सोमवार शाम खेत पर बेहोशी की हालत में मिले 45 वर्षीय किसान अंनतराम की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन रात करीब 9:30 बजे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई मातादीन ने आशंका जताई कि मूंगफली की फसल में सिंचाई करते समय किसी जहरीले कीड़े के काटने से उसकी मौत हुई। अंनतराम खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!