उत्तर प्रदेश

मिशन शक्ति टीम ने पेश की मानवता की मिसाल, प्रसव के लिए आई महिला की मदद को बढ़ाए हाथ

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 अभियान के तहत मड़ावरा थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में प्रसव के लिए आई एक महिला की सहायता कर पुलिस के मानवीय दायित्व का निर्वहन किया। बुधवार को एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना मड़ावरा की मिशन शक्ति टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंची प्रसव पीडि़त महिला की मदद की। टीम ने महिला को प्रसव कक्ष तक पहुंचाने में सहयोग किया। इसके बाद प्रसव की प्रक्रिया पूरी होने तक टीम सदस्य प्रसव कक्ष के बाहर मौजूद रहे और आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!