उत्तर प्रदेश
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बच्चे की मौत
ललितपुर में मां, दादी और परिवार की महिला समेत 4 लोग घायल हुए ललितपुर के मदनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे में उसकी मां, दादी और परिवार की दो अन्य महिलाएं समेत चार लोग घायल हुए। बच्चे की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हालत बिगड़ गई। देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।




