उत्तर प्रदेश
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 60 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, वीडियो: 60 लाख का नुकसान, 2 घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड; पास की दो और दुकानें चपेट में आईं ललितपुर के मड़ावरा कस्बे के मुख्य बाजार (बैरियर चौराहा) में बुधवार रात एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 60 लाख रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, वहीं पास स्थित समोसे और बर्तन की दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।




