उत्तर प्रदेश
12 साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप, विरोध करने पर महिला से मारपीट
ललितपुर/झांसी। एक महिला ने एंबुलेंस चालक मोनू परिहार पर 12 वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने दूसरी महिला के साथ रहना शुरू कर दिया। 3 नवंबर को झांसी में सामना होने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द कहे और लात-घूंसों से मारपीट की।
पीड़िता ने डायल 112 को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए एसपी ललितपुर, महिला थाना और कोतवाली पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



