उत्तर प्रदेश
मड़ावरा में 80 लीटर कच्ची शराब मिली
पुलिस ने तिसगना से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया, आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज ललितपुर के मड़ावरा थाना पुलिस ने बुधवार की शाम को ग्राम तिसगना में कार्रवाई कर 80 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब जब्त की। पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।




