उत्तर प्रदेश
भाईदूज पर जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें
ललितपुर जिला कारागार में लगी कतार, मिठाई और तिलक की थाली लेकर पहुंचीं ललितपुर जिला कारागार में बुधवार को भाई दूज पर जेल में बंद भाइयों से मिलने के लिए बहनें पहुंचीं। सुबह 9 बजे से ही जेल के बाहर महिलाओं की कतारें लगने लगीं।
बहनें अपने साथ भाइयों के लिए मिठाई, तिलक की थाली और राखी लेकर आई थीं। मुलाकात की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई।
जेल प्रशासन की ओर से मुलाकात के लिए नंबर के हिसाब से पर्चियां दी जा रही थीं। पर्ची लेने के बाद ही बहनों को भाइयों से मिलने की अनुमति दी गई। भीड़ को देखते हुए जेल प्रशासन ने सुरक्षा और बैठने के इंतजाम किए।




