उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी कार्यालय रोड पर फुटपाथ पर वाहन चालकों का कब्जा
फुटपाथ बना वाहन पार्किंग का अड्डा! पैदल चलने वालों की राह में रोड़ा बने दोपहिया और चार पहिया वाहन।
ललितपुर में तुवन चौराहे से कचहरी चौराहे तक जिलाधिकारी कार्यालय रोड पर फुटपाथ पर वाहन चालकों का कब्जा! पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर खुलेआम खड़े हो रहे वाहन, राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर।
हैरानी की बात यह है कि यातायात माह चलने के बावजूद फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की सुध लेने वाला कोई नहीं! आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नजर कब पड़ेगी?




