उत्तर प्रदेश
कार्तिक स्नान के बाद महिलाओं ने किया राधा-कृष्ण नृत्य
चंदावली के दूनातर धाम संगम पर 20 से अधिक गांवों की महिलाएं पहुंचीं, जवाबी भक्ति कार्यक्रम हुआ विकासखंड बार की ग्राम पंचायत चंदावली में दूनातर धाम शिव मंदिर और जामनी-सजना संगम पर कार्तिक स्नान-व्रत का आयोजन हुआ। इसमें 20 से अधिक गांवों की महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने संगम में स्नान किया और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की।
मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण को खोजते हुए महिलाएं संगम पर पहुंचीं। दर्शन और मिलन के बाद संगम परिसर में जवाबी राधा-कृष्ण कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया।
ग्राम प्रधान नेकपाल राजपूत ने महिलाओं के लिए फलाहार की व्यवस्था कराई। फलाहार और प्रसाद ग्रहण करने के बाद महिलाएं अपने गांवों के लिए रवाना हुईं।




