मौत से पहले पिता ने बेटी को भेजा था संदेश, एनकाउंटर कराने व जहर देकर मारने की जताई थी आशंका, आरपीएफ दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटी ने इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाने में तैनात उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिन्हा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से विभाग में हड़कंप मच गया। घटना के बाद मृतक दरोगा की बेटी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी के अनुसार, उनके पिता ने देर रात उन्हें संदेश भेजकर अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी थी। संदेश में पिता ने एक इंस्पेक्टर पर एनकाउंटर कराने अथवा जहर देकर मरवाने की आशंका जताई थी।
बेटी ने बताया कि पिता ने संदेश के माध्यम से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। इसके बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल दरोगा की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।




