तालबेहट पहुंचे सपा प्रतिनिधि मंडल ने हाथरस मृतका के परिजनों को सौंपा एक लाख रूपए का चेक

ललितपुर। बीते माह हाथरस में हुए सत्संग कार्यक्रम के दौरान पूरे प्रदेश से 123 लोग भगदड़ में मारे गए थे। जिस घटना को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गहरा दु:ख जताते हुए मृतकों के परिजनों को एक लाख रूपए भेजने की घोषणा की थी। आर्थिक सहायता का चैक सौंपे जाने को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने एक प्रतिनिधि मंडल का गठन किया था। जिसने मंगलवार को पीडित परिवार से मुलाकात कर एक लाख रूपये का सहायता चैक सौंपकर परिवार के हर सुख दुख में खड़े रहने का आश्वासन दिया। वहीं चेक पाकर पीडित परिवार के आंखों से आंसू छलक उठे।
मंगलवार को हाथरस घटना में मृतका के पति लाल सिंह राजपूत को समाजवादी के प्रतिनिधि मंडल ने 100000 रूपए का चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने पीडित परिजनों के आंसू पौंछकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल के रूप में जालौन संसदीय सीट से सांसद नारायण दास अहिरवार, हमीरपुर सांसद अजेंद्र राजपूत, एमएलसी मानसिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, झांसी ललितपुर लोकसभा प्रभारी ज्योति सिंह लोधी, जिला महासचिव डा. शिशुपाल सिंह लोधी, मेहरबान सिंह, पूर्व जिला महासचिव लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अनवर खान, नगर अध्यक्ष अंशुल जैन(अभि खजुरिया ), समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, एमएलसी प्रतिनिधि एवं शिक्षक सभा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव, समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत, शक्ति बग्गन, युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, समाजवादी छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, हरि सिंह जिजयावन, तुलसीराम अहिरवार, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आकिब मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष मक्खन कुशवाहा, राजेश पठारी, ब्लाक अध्यक्ष पुष्पेंद्र बसवां, जलील मंसूरी, मूरत सिंह यादव, लाखन सिंह, बलवीर धमकाना, राजीव, राम बगस अहिरवार सौजना, एडवोकेट प्रमोद अहिरवार, लाल सिंह यादव, विजय सिंह, सहरोज खान, वीरपाल, कमल सिंह जय सिंह जय सिंह तिंदरा, रामकृष्ण, केपी, देवेंद्र तालावपुरा, मोनू, राजबहादुर, अवधेश, रोबन, कृष्णपाल, प्रमोद इमलिया आदि उपस्थित रहे।
फोटो 1 व 2