उत्तर प्रदेश
अवैध रूप से रुपयों की मांग, मना करने पर युवक के साथ मारपीट
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला सरायपुरा में गुरुवार की शाम रुपयों की अवैध मांग पूरी न करने पर एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस द्वारा उपचार एवं मेडिकल परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर भेजा गया।




