उत्तर प्रदेश
अन्नदाता पर मंडराया संकट, बिरधा में फिर हुई तेज बारिश—बची हुई फसलें भी खत्म होने के कगार पर
बिरधा। क्षेत्र में एक बार फिर हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे पहले से प्रभावित फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि जो फसलें अब तक बची हुई थीं, वे भी जलभराव और लगातार बारिश के कारण बर्बादी के कगार पर पहुंच गई हैं।
बारिश के चलते किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। अब किसानों को बची हुई फसल को लेकर चिंता सताने लगी है और वे प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं।




