सपा प्रत्याशी नीलम आशीष चौबे ने निकाला विशाल रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

अनेक दिग्गज नेताओं ने की शिरकत, इंडिया गठबंधन ने झौंकी पूरी ताकत, शहरवासियों से मांगा आशीर्वाद
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की नपाध्यक्ष पद प्रत्याशी नीलम चौबे ने सोमवार को शहर में जबरदस्त रोड शो कर अपनी चुनावी ताकत का प्रदर्शन किया। शहर की गलियों में गूंजे सपा के नारे, समर्थकों ने साइकिल के झंडों और बैनरों से माहौल को पूरी तरह समाजवादी रंग में रंग दिया। रोड शो की शुरुआत मवेशी बाजार से हुयी। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन रोड स्थित सपा कार्यालय तक पहुंचा। जगह-जगह पर समर्थकों ने फूल-मालाओं से नीलम चौबे का स्वागत किया। महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे। उन्होंने नपाध्यक्ष प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा शासन में नगर की सड़कें जर्जर हुईं, सफाई व्यवस्था बिगड़ी और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ा। समाजवादी पार्टी इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान लाने का संकल्प रखती है। रोड शो में पार्टी के पदाधिकारियों, गठबंधन दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान लहर बड़ी करारी है, साइकिल सब पर भारी है के नारे गूंजते रहे। श्रीमती चौबे ने रोड शो के समापन पर नगरवासियों से अपील की कि वे शहर के समग्र विकास के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करें और आगामी चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाएं।
इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता रोड शो में रहे शामिल
पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, कृभको के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ चंद्रपाल सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव समरथ पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशिभूषण सिंह बुंदेला, पूर्व विधायक राजेश खैरा, कांग्रेस प्रदेश सचिव शोभा राजा सहित अनेक दिग्गज नेता शामिल हुए। जिन्होंने नपाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष चौबे के लिए वोट स्वरूप आशीर्वाद मांगा। उन्होंने 15 अक्टूबर को सपा नपाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती नीलम आशीष को वोट देने की अपील की है।
यह इंडिया गठबंधन के पदाधिकारी एवं नेता रहे शामिल
इस दौरान हरीबाबू शर्मा, आल्हा प्रसाद निरंजन, रामदास श्रोतीय, गीता मिश्रा, पूजा बुंदेलखंडी, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, महिला सभा जिलाध्यक्ष राजकुमारी गौतम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दयाराम रजक, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी, नगराध्यक्ष अभि जैन खजुरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव, रोहित कुशवाहा, आरिफ कुरैशी, अशोक अहिरवार, सिकंदर मंसूरी, उपेन्द्र राजा, ज्योति सिंह लोधी, मकरंद किलेदार, जिला सचिव शाकिर अली, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, गिरधारी यादव, कीरत यादव, रामप्रताप सिंह, शत्रुघ्न यादव,अजय तोमर, महेंद्र पनारी, रामन सिंह यादव जिजयावन, बहादुर अहिरवार एड, रेशू चौबे, राजू चौबे, रानू तिवारी, मुरारी कुशवाहा, विशाल राठौर, अभय चौबे, कुलदीप पाठक, अभिषेक मिश्रा, नवनीत किलेदार, भरत यादव, राममूर्ति तिवारी, मुकेश रजक, कैफ़ी पठान, अजय तोमर, गौरव विश्वकर्मा, हरिसिंह यादव जिजयावन, अरशद मंसूरी, भजनलाल कुशवाहा, बलवंत सिंह राजपूत, प्रमोद कुशवाहा, राकेश रजक, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, ह्रदेश यादव मुखिया, मोंटी शुक्ला, अंकित यादव, शशिकांत दीक्षित, पंकज हुडैत, विधाकांत मालवीय, रविकांत दीक्षित, राजेश झा, सोनू शुक्ला, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, राजेश यादव, आयुष सैनी, शरद यादव, संजय ग्वाला पूर्व पार्षद, रोहित राठौर पूर्व पार्षद,अनवर खान, रोबिन यादव, परवेज पठान, राजेश यादव, अरशद मंसूरी, अभय दुबे धवारी, गौरव विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह राजपूत, आरिफ कुरैशी, भरत डोंगरा, मूरत सिंह यादव, शहरोज खान, सोन सिंह डुलावन, राजेन्द्र यादव, इखलाक मंसूरी, राजेश यादव जय गुरुदेव, बृजेंद्र तालाबपुरा, चारू सतभैया, बिट्टू यादव, नवनीत किलेदार, रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।