उत्तर प्रदेश

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला तालाबपुरा निवासी शातिर वांछित गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

 

ललितपुर। कोतवाली ललितपुर पुलिस ने रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नौकरी के नाम पर की थी धोखाधड़ी

जानकारी के अनुसार, 7 मार्च 2026 को आजादपुरा (राजपूत कॉलोनी) निवासी मुन्नालाल परिहार पुत्र रामचरन ने कोतवाली ललितपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों द्वारा उनके नाती की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज (मु0अ0स0 258/2026) कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352 और 351(3) के तहत जांच शुरू की थी।

अभियान के तहत हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक ललितपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, कोतवाली पुलिस ने मामले की गहनता से विवेचना की। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी अनिकेत गिरी उर्फ अंकित गिरी (28 वर्ष) पुत्र हेमंत गिरी, निवासी तालाबपुरा (रामलीला मैदान के पास), थाना कोतवाली, जनपद ललितपुर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अदद मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!