ललितपुर में किसान महापंचायत आज: भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत करेंगे संबोधित
ललितपुर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने एक दिवसीय दौरे के तहत आज विरधा पहुंचे हैं। इस दौरान वे आयोजित विशाल ‘किसान महापंचायत’ को संबोधित करेंगे और किसानों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर हुंकार भरेंगे।
इस महापंचायत में विरधा और आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है।
महापंचायत के
किसान समस्याओं पर चर्चा: राकेश टिकैत महापंचायत के माध्यम से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली दरों और स्थानीय कृषि समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।
मुख्य मांग,
भारी बारिश से हुई फसल नष्ट को लेकर राकेश टिकैट करेंगे सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग
आगामी किसान आंदोलनों की दिशा तय करने और किसान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को आंदोलन करना पड़ेगा तभी सरकार उनकी सुनेगी आंदोलन से ही बदलेगी किसानों की दशा एवं दिशा
व्यापक तैयारियां: किसान नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने महापंचायत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के लिए प्रशासनिक इंतजाम भी किए गए हैं।
राकेश टिकैत के इस दौरे को लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस महापंचायत के जरिए स्थानीय किसानों की समस्याओं को राष्ट्रीय पटल पर लाने का प्रयास किया जाएगा।




