ललितपुर नगर पालिका उपचुनाव: सुबह 11 बजे तक मतदान 11.29%

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के उपचुनाव में सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जिसमें नगर क्षेत्र के 49 मतदान केंद्रों के 136 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और दो निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है।
सुबह के शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार सुस्त रही। निर्वाचन विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कुल 11.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
सेक्टरवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —
सेक्टर-1: महिला 17.20%, पुरुष 23.91%, कुल 20.55%
सेक्टर-2: महिला 8.14%, पुरुष 14.15%, कुल 11.14%
सेक्टर-3: महिला 11.50%, पुरुष 18.24%, कुल 14.87%
सेक्टर-4: महिला 11.56%, पुरुष 19.80%, कुल 15.68%
सेक्टर-5: महिला 9.50%, पुरुष 16.22%, कुल 12.86%
सेक्टर-6: महिला 5.37%, पुरुष 8.00%, कुल 6.60%
सेक्टर-7: महिला 5.00%, पुरुष 8.00%, कुल 6.50%
सेक्टर-8: महिला 4.09%, पुरुष 9.05%, कुल 6.57%
सेक्टर-9: महिला 19.80%, पुरुष 14.60%, कुल 17.20%
सेक्टर-10: महिला 5.12%, पुरुष 9.10%, कुल 7.11%
सुबह के समय मतदाताओं में उत्साह कुछ कम दिखाई दिया, लेकिन प्रशासन को उम्मीद है कि दोपहर तक मतदान की रफ्तार में बढ़ोतरी होगी। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सभी मतदान केंद्रों पर मुस्तैदी से डटे हैं, जिससे अब तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो रही है।