गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने हेतु गौ पुत्र सेना निकालेगी पदयात्रा

ललितपुर। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर गौ पुत्र सेना, ललितपुर द्वारा 29 अक्टूबर बुधवार को गोपाष्टमी महापर्व के अवसर पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा प्रातः 11:00 बजे तुवन मंदिर से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी कार्यालय, तक जाएगी।
इस पदयात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान का दर्जा दिलाने हेतु जागरूकता फैलाना है। आयोजनकर्ताओं ने जिले की सभी सामाजिक संस्थाओं, महिला समूहों, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं, गौ-सेवकों और जागरूक नागरिकों से इस महायात्रा में सम्मिलित होकर आंदोलन को बल देने की अपील की है।
गौ पुत्र सेना के संयोजक प्रशांत शुक्ला व मनीष दुबे ने बताया कि इस पदयात्रा में जनपद की कई प्रतिष्ठित संस्थाएं एवं संगठन शामिल होंगे।
पदयात्रा में शामिल प्रमुख संगठन व प्रतिनिधि जिसमें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी,भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष भगत सिंह राठौर, प्रेस क्लब परिवार अध्यक्ष राजीव बबेले, मानव ऑर्गेनाइजेशन टीम एड. पुष्पेंद्र सिंह चौहान, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल गौरव शर्मा,
बजरंग सेना दीपक पस्तोर, बजरंग दल विहिप नवल किशोर सोनी, रामेश्वर, शुभम, विनीश, मुक्ति संस्था अज्जू बाबा, अम्बे रक्तदान दीपक राठौर, एक रोटी गौ माता के अमित रावत, दयोदय गौशाला संतोष जैन इमिलिया
गौ पुत्र सेना तालबेहट बुंदेलखंड टीम, खितवांस गौ सेवा एवं गोविंद सेवा टीम आदेश पुरोहित,गोमती फाउंडेशन शुभम देवलिया, ललितपुर सेवा ग्रुप अंकुर जैन सानू बाबा
रक्तदान समूह सेवा समिति आलोक आजमगढ़,
गौ पुत्र सेना ने बताया कि यह पदयात्रा गौ रक्षा और गौ सम्मान के राष्ट्रीय अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



