उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आईटीआई कॉलेज के पास निर्माणाधीन तीन मकानों में लाखों की चोरी, एक ही रात में वारदात

 

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पास सिविल लाइन स्थित कॉलोनी में 10 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन तीन सूने मकानों को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। एक ही रात में तीन घरों में चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने सिविल लाइन चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

चांदमारी निवासी पंकज कुमार नायक ने बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान से पूरी वायरिंग, लॉक, लाइटें, तार के बंडल, कटर-ग्राइंडर मशीन समेत निर्माण सामग्री चोरी हुई है। वहीं नेहरू नगर निवासी प्रताप सिंह के घर से आउटपुट वायरिंग, पावर बोर्ड, तार व औजार चोरी कर लिए गए। तीसरी वारदात में नेहरू नगर के ही सुधीर कुमार के मकान से मेन वायरिंग, बोर्ड और मशीनों की वायरिंग काटकर ले जाई गई।

 

लगातार तीन वारदातों से संगठित गिरोह की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की बात कही है। कॉलोनीवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!