मड़ावरा में 15 फीट ऊंचे पेड़ से गिरा युवक: बकरियों के लिए तोड़ते समय पैर फिसलने से हादसा, मेडिकल कॉलेज रेफर
ललितपुर जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हंसेरा में रविवार की दोपहर एक युवक पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अचेत अवस्था में उसे उपचार के लिए सीएचसी केन्द्र मड़ावरा लाया गया। जहां से हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम हंसेरा निवासी पुष्पेन्द्र (19) पुत्र सूबेदार रविवार की दोपहर घर से गोरा खुर्द हार में बकरियां चराने के लिए गया हुआ था। प्रतिदिन की तरह वह बकरियों के लिए हरी पत्तियां तोड़ने के लिए एक पेड़ पर चढ़ा। पत्ती तोड़ते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक सीधे जमीन पर आकर गिरा, जिससे उसके सीने,पीठ और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। गिरते ही वह कुछ क्षणों के लिए युवक अचेत हो गया। आस – पास मौजूद ग्रामीण ने तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।
इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद भी हालात गम्भीर होने पर मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया।




