उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ज्वैलर्स दुकान में चोरी का मामला दर्ज

 

ललितपुर।शहर क्षेत्र में विगत दिवस श्रीविद्या ज्वैलर्स में हुयी चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। ज्वैलरी विक्रेता तालाबपुरा सीतापाठ रोड निवासी पवन कुमार जैन पुत्र सुरेशचंद्र जैन ने पुलिस को बताया कि वह बीती रात रात लगभग 7.30 बजे अपनी दुकान बंद करके घर गया था। सुबह 8बजे जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान का शटर उठा हुआ था और अंदर से चांदी के आभूषण, बर्तन, थाली, ग्लास, चम्मच, कटोरी, भगवानकीमूर्ति, चेन, पायल, बिछिया, प्लेट, कढ़ा, डायमंड जाप माला आदि सामान गायब था।पीडि़त ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांगकीहै। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में उपनिरीक्षक प्रशांत राणा को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!