उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दर्दनाक हादसा: अयोध्या से दर्शन करके ललितपुर लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, जालौन में हुई सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत

 

यूपी के जालौन में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक टवेरा कार सवार परिवार अयोध्या में मंदिर के दर्शन कर ललितपुर लौट रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग मलबे में फंस गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!