बिरधा मार्ग पर जमकर चल रहे ओवरलोड वाहन, जिम्मेदार मौन
ओवर लोड वाहन कर रहे जान से खिलवाड़
क्षमता से अधिक सवारिया बैठकर,लाद रहे मॉल
बिरधा मार्ग पर हो रहा नियमों का उल्लंघन
ललितपुर। जनपद के बिरधा मार्ग पर वाहन चालकों द्वारा खुलेआम यातायात नियमों का उलंघन कर यात्रियों के जीवन के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। बसों से लेकर टैक्सी चालकों एवं पिक अप चालकों द्वारा निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियों से अधिक सवारियों को बैठकर वाहनों में मॉल लाद कर बहलाया ना रहा है। सोमवार को दैनिक पीतांबरा टुडे की टीम ने भ्रमण के दौरान ऐसी तस्वीरों को कैद किया। जिसमें टैक्सी चालक टैक्सी में आगे व बीच में खचाखच सवारियां बैठाए हुए है तो वहीं पीछे मॉल लादकर टैक्सी चलाते नजर आए। जिससे लगता है कि इनको सवारियों की जान से अधिक रुपयों की परवाह है।
यातायात नियमों का पालन कराने,ओवरलोड रोकने के लिए परिवहन विभाग समेत यातायात विभाग,पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाए जाते है। समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते है। जिसमें वाहन मालिकों के अलावा चालकों को जागरूक किया जाता है,इसके बाद भी चंद रुपयों की लालच में वह यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते नजर नजर आते है।




