मड़ावरा थाने के नए प्रभारी निरीक्षक को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं
मड़ावरा थाने के प्रभारी निरीक्षक का स्थानांतरणः अशोक वर्मा को विदाई, मनोज मिश्रा ने संभाला कार्यभार ललितपुर के मड़ावरा थाने में तैनात प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा का स्थानांतरण तालबेहट कोतवाली कर दिया गया है। सोमवार को पुलिस स्टाफ और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें विदाई दी। वहीं, तालबेहट कोतवाली में तैनात मनोज मिश्रा को मड़ावरा थाने का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।
यह स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक द्वारा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए किए गए फेरबदल के तहत हुआ है। सोमवार दोपहर थाने में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ ने अशोक कुमार वर्मा को तिलक लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा लंबे समय से मड़ावरा थाने में तैनात थे। उनके कार्यकाल में थाने का कायाकल्प और रिकॉर्ड रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क और फरियादियों की सुनवाई में सुधार देखा गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हुई।




