उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तालबेहट रेलवे स्टेशन रोड पर सड़क हादसा, 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत

 

ललितपुर। थाना तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत तालबेहट रेलवे स्टेशन रोड पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश के विदिशा जनपद निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला मिट्टी के बर्तन बेचने के बाद ट्रेन से तालबेहट रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। उन्हें लेने के लिए उनका बेटा मोटरसाइकिल से स्टेशन आया था। बताया गया कि मां-बेटा मोटरसाइकिल से वापस घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के समय दूसरी मोटरसाइकिल पर दो महिलाओं सहित तीन लोग सवार बताए गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!