बार के पुराने अस्पताल परिसर में लगीं आग
मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने बुझाई आग बार कस्बे में स्थित पुराने सरकारी अस्पताल परिसर में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे आग लग गई। यह आग परिसर में जमा कचरे के ढेर में भड़की, जिससे धुएं के गुबार और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग लगने का कारण अज्ञात है।
गश्त पर निकली बार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जवानों के साथ आग बुझाने में जुट गई। पुलिस के लगातार प्रयासों और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए एक निजी बोरवेल से पानी का इस्तेमाल किया गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई थी।
समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं और यदि उन पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह आसपास रखी लकड़ी और टीन के खोखों तक पहुंच सकती थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर लंबे समय से कचरा घर बना हुआ है। आसपास के लोग लगातार यहां कचरा डालते रहते हैं, जिसके कारण परिसर में सूखे कचरे और गंदगी का अंबार लगा रहता है।
इस घटना के बाद प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि परिसर की समय पर सफाई और निगरानी की जाती, तो ऐसी घटना को टालास्थानीय लोगों के अनुसार, यह पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर लंबे समय से कचरा घर बना हुआ है। आसपास के लोग लगातार यहां कचरा डालते रहते हैं, जिसके कारण परिसर में सूखे कचरे और गंदगी का अंबार लगा रहता है।
इस घटना के बाद प्रशासन की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि परिसर की समय पर सफाई और निगरानी की जाती, तो ऐसी घटना को टाला जा सकता था। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




