बिरधा मण्डी स्थित खाद्य विपरण विभाग के गेहूं क्रय केन्द्र पर किया उपजिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
बिरधा (ललितपुर) बिरधा स्थित मंडी में विपरण शाखा एफ सी एस का गेहूं क्रय केन्द्र पर पिछले कई दिनों से मिल रही लगातार शिकायतों पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने करीब सवा नौ बजे औचक निरीक्षण किया गेहूं क्रय केन्द्र पर भारी अनियमितताएं पाई गई मंडी परिसर में करीब बीस टैक्टर खड़े हुए हैं एस डी एम ने किसानों को बुलाया लेकिन एक दो टैक्टर को छोड़कर कोई भी अपने जमीन संबंधी प्रपत्र नहीं दिखा पाया और जब एस डी एम ने गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी से स्टॉक रजिस्टर, और किसानों से खरीदी जा रही गेहूं के कागज मांगे तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए वहां न तो कोई किसान पाया गया और न ही किसानों के लिए पानी की कोई व्यवस्था पाई गई और कई ट्रैक्टरों में 61 किलो भर्ती की गेहूं की व्यापारियों की बोरी से भरे ट्रैक्टर खड़े हुए हैं जिन ट्रैक्टरों का कोई मालिक नहीं आया यह सब संदिग्ध देखकर सदर एस डी एम ने संबंधित चौकी बिरधा की पुलिस बुलाकर मंडी के मैंन गेट पर ताला लगवा दिया है और गेहूं क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि मंडी में अंदर से कोई भी ट्रेक्टर और ट्रक बाहर नहीं जाएगा जब तक सुबह सभी खड़े हुए ट्रैक्टर और स्टॉक रजिस्टर जो खरीद की गई हैं उन सभी किसानों के प्रपत्रों की जांच नहीं हो जाती तब तक कोई भी वाहन और केंद्र प्रभारी बाहर नहीं जाएगा जांच करने आई टीम में उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अंकित रावत लेखपाल मौके पर मौजूद रहे




