अवैध तमंचा एवं 2 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, मो0 मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना महरौनी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अजय प्रताप उर्फ शिवम राजा पुत्र राघवेन्द्र सिंह उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम सिंदवाहा थाना महरौनी जिला ललितपुर को हिरासत पुलिस में लेकर जामा तलाशी ली गयी, जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना महरौनी पर मु0अ0सं0 201/2026 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर, अभियुक्त अजय प्रताप उर्फ शिवम राजा उपरोक्त को रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम-में
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ,.निरीक्षक निर्भयचन्द्र,.उ.नि. अनिल कुमार गौतम का. सतीश कुमार मिश्र थाना महरौनी शामिल रहे ।




