उलाहना देने पर दबंग ने किशोरी व युवक को धुना
पीड़ितों ने चौकी प्रभारी को दी तहरीर
ललितपुर । कोतवाली महरौनी की चौकी खितवांस के ग्राम टेनगा में विगत 2 दिन पूर्व ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने का उलाहना देने पर गांव के एक दबंग ने किशोरी व एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्यवाही के लिए चौकी प्रभारी खितवांस की तहरीर सौंपी है।
ग्राम टेनगा निवासी रक्षा पुत्री भीकम एवं पवन पुत्र हरकिशन ने तहरीर देकर बताया कि विगत 5 जुलाई की दोपहर वह घर के बाहर थे इसी दौरान गांव का एक दबंग युवक हाथ मे लाठी लेकर आया और पास में लगे ट्रांसफार्मर में लाठी मारकर क्षतिग्रस्त करने लगा। जब उन्होंने टोका तो वह गाली गलौज करने लगा। रोकने पर उसने लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गया
पीड़ितों ने कार्यवाही की मांग की है।




