उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में बुजुर्ग किसान को सांप ने डसा, परिजन झाड़फूंक कराते रहे, 12 घंटे बाद पहुंचे इलाज कराने अस्पताल, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
ललितपुर जिले के ग्राम डोंगराखुर्द में खेत में काम करते समय 65 वर्षीय किसान रति को सांप ने डस लिया , जिसके बाद परिजन किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाने की वजह झाड़फूंक कराने धार्मिक स्थल ले गए , उसकी हालत बिगड़ गई ,तब जाकर उसे 12 घंटे बाद इलाज के लिए बुधवार की रात 11:30बजे मेडिकल कालेज पहुंचे ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया ।




