उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने की चुनाव की मांग, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

 

ललितपुर । मेडिकल कालेज में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व करने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण कराने के लिए चुनाव कराकर पदाधिकारियों के चयन कराने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि मेडिकल कालेज में भारी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे है। कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए पदाधिकारियों की जरूरत है। जो कि चुनाव कराकर की जाएगी। ज्ञापन में आगामी 2 अगस्त को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराए जाने की मांग की है।

ज्ञापन पर जितेंद्र शहरदार, इंद्रेश, राहुल, दीपेश, दिलीप, आकाश, बृजेंद्र, अनुराग, अमित, खेमचंद्र, अमन, ममता, नारायण आदि के हस्ताक्षर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!