उत्तर प्रदेश
तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल महिला को रौंदा हालत हुई गंभीर झांसी रेफर
ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पैदल जा रही महिला को रौंद दिया। यह घटना तेरई फाटक चौराहे हाइवे 44 पर हुई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया। घायल महिला की पहचान रजनी पति देव सिंह कुशवाहा (उम्र करीब 35 वर्ष) निवासी ग्राम हर्षपुर मजरा साठिया के रूप में हुई है।




